Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / क्राइम ब्रांच इंदौर ने ऑनलाईन ठगी के 81 हजार रूपये वापस कराये

क्राइम ब्रांच इंदौर ने ऑनलाईन ठगी के 81 हजार रूपये वापस कराये

आम सभा, इंदौर। पुलिस आयुक्त इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र ने लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। इन निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधि अपराधों की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया।

फ्राड इंन्वेस्टीगेशन सेल टीम द्वारा किसान आवेदक ओमप्रकाश सिसोदिया निवासी हातोद इंदौर से फ्राड की संपूर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमें ज्ञात हुआ कि आवेदक के खाते में किसान योजना का पैसा जमा करने के लिये फोन आया और फर्जी लिंक भेजकर फोन पे पर बैलेंस चैक करने को कहा जो कि आवेदक के व्दारा यूपीआई पिन दर्ज करने पर आवेदक के साथ 81 हजार रुपये की आँनलाइन ठगी हो गई। जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फोन-पे व संबधित बैंक से संपर्क कर आवेदक की आहरित राशि 81 हजार रूपये सकुशल वापस कराये गये।

आमजन को सूचित किया जाता है कि किसी भी अंजान व्यक्ति व्दारा भेजी गयी लिंक पर क्लिक ना करें एवं अपना गोपनीय यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर दर्ज न करें, खाते में पैसा जमा होते समय किसी भी प्रकार के गोपनीय पिन की आवश्यकता नहीं होती। किसी भी प्रकार का लालच देने पर बहकावे में न आवें, इस तरह की घटना घटित होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने पर या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाईन नंबर 704912-4445 पर सूचित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)