Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / क्राइम ब्रांच इंदौर ने ठगे गए लगभग पचास हजार रूपये वापस दिलवाये

क्राइम ब्रांच इंदौर ने ठगे गए लगभग पचास हजार रूपये वापस दिलवाये

आम सभा, इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाइन ठगी, सायबर फ्राड के रोकथाम हेतु सायबर हेल्पलाइन चलायी जा रही है जिसमें प्रतिदिन फोन के माध्यम से आवेदको द्वारा अपनी फ्राड संबंधी शिकायत दर्ज कराई जाती है। पुलिस आयुक्‍त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुए ठगी करने वाले अपराधियों की पहचान कर कार्यवाही करने के लिए इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर ने ऑनलाईन ठगी की शिकायतों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घरेलू समान की खरीदी –बिक्री के नाम पर आवेदक से ऑनलाइन फ्रॉड के माध्‍यम से की गई ठगी के पैसे वापस कराने में सफलता हासिल की है।

आवेदक नितिन गंगवाल निवासी इंदौर ने क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा संचालित सायबर हेल्‍प लाईन पर फोन कर शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति ने झूठे विश्वास में लेकर फेसबुक के माध्यम से घरेलू सामान खरीदने के लिए अनावेदक के अलग-अलग खातों में पचास हजार रूपए ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली है।

हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होने के उपरांत क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये संबंधित बैंक से संपर्क कर पचास हजार रूपए का आहरण रुकवाकर आवेदिक के खाते में वापस जमा करवाये। आवेदक ने इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाईन नं. 7049124445 पर फोन कर ठगी की घटना के बारे में सूचित किया, जिससे समय रहते आवेदक की रकम को वापस कराया जा सका।

सभी आमजन से अनुरोध है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन साईट पर कम कीमत पर सामान खरीद-बिक्री के लालच में न आये, फोन, मेसेज व सोशल मिडिया के माध्यम से सपंर्क कर बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड, वालेट एवं यूपीआई पिन व पॉलिसी की जानकारी ना दे। साथ ही किसी भी अंजान एप्पलीकेशन को डाउनलोड कर एक्सेस पासवर्ड शेयर न करे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है।इस तरह की घटना की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने में या इम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाइन 704912-4445 पर सूचित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)