Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / क्राईम ब्रांच इंदौर ने चार शातिर चोर पकड़े

क्राईम ब्रांच इंदौर ने चार शातिर चोर पकड़े

आम सभा, इंदौर। पुलिस आयुक्त इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र ने जिले में चोरी/ नकबजनी, लूट की वारदातों पर नियंत्रण के लिये कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) गुरू प्रसाद पाराशर को चोरी की वारदातों के संबंध में पतारसी एवं माल दस्तायाबी के लिये निर्देशित किया गया।

18 जनवरी को पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल के द्वारा शातिर अज्ञात नकाबजन एवं चोरों को पकड़ने के लिए क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम, थाना चंदन नगर, थाना एमआईजी तथा थाना लसुड़िया पुलिस को निर्देशित किया। वरिष्‍ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में कार्यवाही करते हुये क्राइम ब्रांच इंदौर तथा थाना चंदन नगर पुलिस टीम ने दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए व्‍यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्‍होंने ने अपना नाम राहुल पिता मोतीराम चौहान निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी चंदननगर झोपडपट्टी जिला इंदौर तथा महिला आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घरों में काम करने के दौरान मौका पाकर घर से कीमती सामन की नकबजनी करना स्वीकार किया।

इसी तरह मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना एमआईजी की पुलिस टीम द्वारा शातिर चोर राहुल उज्जैनी पिता कैलाश उज्जैनी निवासी रुस्तम का बगीचा इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लोगों के पार्किंग में खड़े वाहन से कीमती सामान को चोरी करना बताया एवं क्राइम ब्रांच की टीम एवं थाना लसूडिया की टीम ने कार्यवाही करते हुये शातिर चोर मयंक राठौर पिता कैलाश चंद्र राठौर निवासी विदुर नगर द्वारकापुरी इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। चारों आरोपियों के कब्जे से नकबजनी एवं चोरी का सामान बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई तथा शातिर आरोपियों से अन्य वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)