Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / क्राइम ब्रांच भोपाल ने जिला बदर के आरोपी को कैपिटल होटल के पास मंगलवारा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच भोपाल ने जिला बदर के आरोपी को कैपिटल होटल के पास मंगलवारा क्षेत्र से किया गिरफ्तार

– आरोपी थाना मंगलवारा से अक्टूबर 2021 चल रहा था जिला बदर

– जिला बदर के आरोपी नासिर उर्फ लूट पर भोपाल के कई थानो में 50 से अधिक लूट/मारपीट/ आम्र्स एक्ट/जान से मारने की धमकी देना जैसे आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।

– आरोपी नासिर उर्फ लूट को जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला भोपाल के द्वारा 22/10/2021 से 01 वर्ष की कालावधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे विदिशा/ सीहोर/राजगढ/रायसेन एवं होशंगाबाद जिलो की राजस्व सीमाओ से जिला बदर किया गया था।

– आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का होने और आरोपी की समाज में दहसत खत्म करने के उद्देष्य से आरोपी को थाना मंगलवारा के अपराध में जिला बदर किया गया था।

– आरोपी पर थाना मंगलवारा द्वारा वर्ष 2009 और वर्ष 2021 में राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5(क)(ख) के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।

आम सभा, भोपाल : 04 फ़रवरी 2022 थाना क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई की भोपाल जिला बदर का फरार आरोपी नासिर उर्फ लूट पुष्पा अपार्टमेन्ट कैपिटल होटल के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिये खडा है। जिसे समय पर नहीं पकडा गया तो निश्चित ही किसी वारदात को अंजाम देकर कहीं दूर निकल जायेगा।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर मंगलवारा थाने से जिला बदर चल रहे आरोपी नासिर लूट की तस्दीक हेतु मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पुष्पा अपार्टमेन्ट कैपिटल होटल पास जाकर देखा व देखकर पहचान की गई और घेराबंद्धी कर पकडा और संदिग्ध से पूछताछ कर नाम पता पूछा तो अपना नाम नासिर उर्फ लूट पिता हनीफ उम्र 42 वर्ष निवासी – म.न. 11 रानी साहिबा मस्जिद के थाना मंगलवारा भोपाल होना बताया। आरोपी को जिला दण्डाधिकारी महोदय जिला भोपाल के द्वारा थाना मंगलवारा से 01 वर्ष की कालावधि के लिये जिला भोपाल एवं उससे लगे विदिशा/ सीहोर/राजगढ/रायसेन एवं होशंगाबाद जिलो की राजस्व सीमाओ से जिला बदर किया गया था। थाना क्राइम ब्रांच भोपाल के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु आरोपी को थाना मंगलवारा के सुपुर्द किया गया।

गिरफतार आरोपी की जानकारीः-

1. नासिर उर्फ लूट पिता हनीफ उम्र 42 वर्ष निवासी – म.न. 11 रानी साहिबा मस्जिद के थाना मंगलवारा भोपाल

आरोपी पर भोपाल के कई थानो में 50 से अधिक लूट/ गाली गलौज/ मारपीट/ आम्र्स एक्ट/ जान से मारने की धमकी देना जैसे आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। थाना मंगलवारा से वर्ष 2009 व वर्ष 2021 में रासुका की कार्यवाही की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)