Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / IPL क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दाव लगाते हुए सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

भोपाल / IPL क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दाव लगाते हुए सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

• गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो फोन, व नगदी 7200/- रुपये किये बरामद।
• दोनो आरोपी ऑनलाईन बेवसाइड king exchange के जरिये क्रिकेट सट्टा पर लगाते था हारजीत का दाव।
• आरोपीगण अवैध रूप से आईपीएल क्रिकेट मैचों की सट्टे की आईडी बनाकर अवैध रूप से क्रिकेट सट्टा लगाते थे।
• आरोपियो के कब्जे से दो मोबाइल फोन, व नगदी 7200/- रुपये किये बरामद।
• आरोपियों के भोपाल के क्रिकेट सटोरियों से तार जुड़े होने की जानकारी प्राप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।

आम सभा, भोपाल : क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के अग्रवाल साडी के पास जीटीवी काँम्पलेक्स में आईपीएल क्रिकेट का सट्टा अपने मोबाइल पर आईडी लेकर खिला रहे है, सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को अवगत कराकर मौके पर पहुचे दीवार की आड से छिपकर देखा व सुना तो सूचना सही पायी गई, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो लड़के दिखें जो आपस में आईपीएल क्रिकेट सट्टे की आईडी के बारे में बाते कर क्रिकेट सट्टे में रूपये का लेनदेन कर रहे थे।

आरोपियो का नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम पता राहिल खाँन पिता राशिद खान उम्र 24 साल निवासी म.न. 480 सलीम साँप वाले के घर के पास रोशनपुरा झुग्गी थाना अरेरा हिल्स भोपाल एंव दूसरे लडके नें अपना नाम अमान खाँन पिता आसिफ खाँन उम्र 21 साल निवासी म.न. 04 पायगा गली कोतवाली थाने के पीछे थाना कोतवाली भोपाल का होना बताया। दोनों संदेहियों के मोबाइल चैक करने पर संदेही राहिल खाँन के वीवो Y-73 कंपनी के मोबाईल में आईपीएल मैच की आईडी मिली तथा अमान के पास आई फोन-8 एप्पल कंपनी के मोबाईल में आईपीएल मैच की आईडी मिली उक्त आईडी के संबंध में पूछताछ पर संदेहियों द्वारा बताया गया कि गूगल क्रोम से king exchange साईड से Royal177 आईडी बनाई थी जिससे मुम्बई इंडियन एव कोलकत्ता नाईट राइडर्स के क्रिकेट मैच पर अवैध रुपये पैसो का लेनदेन कर सट्टा खिला रहा था।

गिरफ्तार आरोपी –

1. राहिल खाँन पिता राशिद खान, उम्र 24 साल, निवासी म.न. 480 सलीम साँप वाले के घर के पास रोशनपुरा झुग्गी थाना अरेरा हिल्स भोपाल

2. अमान खाँन पिता आसिफ खाँन, उम्र 21 साल, निवासी म.न. 04 पायगा गली कोतवाली थाने के पीछे थाना कोतवाली भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)