
आम सभा, भोपाल। सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार दिनांक 7 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे स्थानीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओल्ड कैंपियन भोपाल में ब्लाइंड क्रिकेट महिला मध्य प्रदेश टीम का चयन शिविर आयोजित किया गया चयन उपरांत मध्य प्रदेश महिला ब्लाइंड टीम का गठन किया जाएगा।
ब्लाइंड क्रिकेट टीम की शिविर में ग्वालियर, बेतूल, होशंगाबाद, इटारसी, भोपाल ,सिवनी जिले से 35 ब्लाइंड महिला प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम चयन शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राघवेंद्र शर्मा भाजपा कार्यालय मंत्री एवं क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के अध्यक्ष के कर कमलों से संपन्न हुआ इस अवसर पर तिरुपति बालाजी मठ के महंत एवं डॉ श्रीमती प्रार्थना जोशी डॉक्टर, रूप सिंह किरार, प्रवेश विजयवर्गीय विशेष रुप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्य प्रदेश के महासचिव अंतर्राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेटर सोनू गोलकर ने किया महिला ब्लाइंड क्रिकेट की समन्वयक श्रीमती विनीता कोपरगांवकर ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट के संबंध में समस्त जानकारी दी इस अवसर पर सक्षम संगठन के ए पी नायडू अध्यक्ष भोपाल शाखा, मुकेश बैरागी सक्षम मूक बधिर प्रकोष्ठ के समन्वयक श्रीमती पूर्णिमा नायडू ,श्रीमती सरिता बोलकर विशेष रुप से उपस्थित थे।
सक्षम मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष रविंद्र कोपरगांवकर ने आभार प्रदर्शित कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
Dainik Aam Sabha