Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के 6 कोविड अस्पतालों में कोविड सहायता केंद्र शुरू हुए

भोपाल के 6 कोविड अस्पतालों में कोविड सहायता केंद्र शुरू हुए

आम सभा, भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में शहर के 6 अस्पतालों के पास कोविड -19 संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा और सहायता के लिए कोविड सहायता केंद्र शुरू किए गए है।

हेल्प सेंटर शहर के छह बड़े अस्पतालों के बाहर बने सहायता केंद्र पर सभी लोग आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिला प्रशासन और भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कोविड -19 से संकमित मरीजों और उनके परिजनों के लिए सोमवार से सहायता केंद्र शुरू कर दिए। यह सहायता केंद्र मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की मदद से संचालित होंगे।

इन केंद्रों के माध्यम से मरीजों और उनके परिजनों हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अस्पतालों में आईसीयू बेड, वेंटिलेटर बेड, सामान्य बेड की उपलब्धता की जानकारी भी शामिल है। इसके अलावा भोजन, आयुष्मान कार्ड से उपचार की जानकारी, शासकीय योजनाओं अंतर्गत उपचार की जानकारी शामिल है। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने बताया कि यह सहायता केंद्र एम्स, आरकेडीएफ अस्पताल, चिरायु अस्पताल, पीपुल्स अस्पताल, जेके अस्पताल कोलार और टीबी अस्पताल के पास खोले गए हैं। इनका संचालन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान में छह सहायता केंद्र खोले गए हैं। जल्द की ही इन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

सहायता केंद्रों पर मरीजों और उनके परिजनों आवश्यकतानुसार हर संभव सहायता मिलेगी। सहायता सेंटर पर आवश्यकतानुसार दो से चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन्हें कोविड -19 के प्रोटोकॉल के अंतर्गत मास्क, सेनेटाइजर, हेड ग्लवस आदि मुहैया कराया गया है। पहले दिन सहायता केंद्रों से लगभग 250 मरीज व उनके परिजनों ने अलग – अलग विषय की जानकारी हेतु सम्पर्क किया। उल्लेखनीय है कि भोपाल स्मार्ट सिटी कंपनी कोविड -19 के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। यह सातों दिन 24 घंटे काम कर रहा है। यहां के कोविड -19 से संकमित होम कोरेंटाइन मरीजों को डॉक्टरी सलाह आदि दी जाती है। इसके साथ पोजिटिव मरीजों का नियमित रूप से कॉल कर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)