Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जबलपुर जिले के एक गांव में झोपड़ी में आग लगने से दंपति की जलकर मौत

जबलपुर जिले के एक गांव में झोपड़ी में आग लगने से दंपति की जलकर मौत

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक गांव में फूस की झोंपड़ी में आग लगने से एक दंपति की जलकर मौत हो गई। बरगी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर. के. पांडे ने कहा कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को यह घटना यहां से करीब 45 किलोमीटर दूर चौरई गांव में हुई। प्रथम दृष्टया आग चूल्हे से लगी मालूम होती है। खेत में बनी झोंपड़ी में आग लगने से उसमें सो रहे दंपति की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को समेर सिंह कुलस्ते (60) और सिया बाई (55) के शव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)