Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एस डी एम कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा जाती प्रमाण पत्र के नाम पर खुलेआम भ्रष्ट्राचार

एस डी एम कार्यालय में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा जाती प्रमाण पत्र के नाम पर खुलेआम भ्रष्ट्राचार

* कलेक्टर जन सुनवाई में पत्रकारों ने की शिकायत

( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा,बैरसिया।

एस डी एम कार्यालय बैरसिया में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर शुभम राजपूत एस डी एम की आई डी से जाती प्रमाण पत्र निष्पादन का कार्य करता है। कम्प्यूटर आपरेटर शुभम राजपूत द्वारा जाती प्रमाण पत्र बनाने में खुले तौर पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।
विगत दिनों कम्प्यूटर आपरेटर शुभम राजपूत की शिकायत कल्याण गुर्जर एवं सुरेन्द्र यादव द्वारा बैरसिया एस डी एम आदित्य जैन से लिखित आवेदन देकर की गई है।जिसमे फोन पे एप के माध्यम ट्रांजेशन नम्बर सहित पूरा विवरण दिया गया है। उक्त शिकायत की कॉपी पत्रकारों के पास भी मौजूद है।
दिनांक 28 मार्च 2023 को सगौनी कला निवासी गौरब दांगी पुत्र देवेन्द्र दांगी का जाती प्रमाण पत्र आवेदन तमाम दस्तावेज व रिपोर्ट लगी होने के बाद भी पैसा नही पहुंचने के कारण निवास की पुष्टि न होने सम्बन्धी टीप के साथ निरस्त कर दिया गया। जब प्रदेश टुडे के पत्रकार माधो सिंह दांगी द्वारा आवेदक को साथ लेकर आपरेटर शुभम राजपूत से इस संबंध में आपत्ति की गाई।
मामला मीडिया में आने के डर से नई रसीद कटवाकर तुरन्त उसी फाइल पर जाती प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
आपरेटर शुभम राजपूत के खिलाफ पत्रकार गणों द्वारा एस डी एम आदित्य जैन से लिखित शिकायत की गई। एस डी एम आदित्य जैन द्वारा आपरेटर शुभम राजपूत पर कार्रवाही करने की बजाय पत्रकारों पर शिकायत वापिस लेने का दबाब बनाया। जब बात नही बानी तो आरोपी आपरेटर व अन्य तहसील कर्मचारियों से पत्रकार द्वारा दबाब बनाने सम्बन्धी शिकायती आवेदन लिखवाकर पत्रकार माधो सिंह दांगी के विरूद्व कार्रवाही के लिए एस डी एम आदित्य जैन ने मार्क कर भिजवा दिया। लेकिन पुलिस ने मीडिया के पास मौजूद सबूतों और घटना की पड़ताल की तो एस डी एम द्वारा पत्रकार माधो सिंह दांगी को जेल भेजने के लिए थाने में भेजा गया आवेदन कार्रवाही योग नही पाया गया।
दिनांक 20 अप्रेल 2023 को पत्रकारों ने कलेक्टर जनसुनवाई में इस पूरे घटना क्रम की शिकायत कर कार्रवाही की मांग की है।
कलेक्टर आशीष सिंह ने शिकायत की जांच करवा कर कार्रवाही करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)