आम सभा, भोपाल।
भोपाल के गौरवशाली इतिहास की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा 5 नंबर स्टाप स्थित प. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय एवं वाचनालय में राजा भोज एवं रानी कमलापति के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं शौर्य गाथाओं के प्रदर्शन हेतु स्थापित की जा रही वीथिका का निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी ने निरीक्षण किया और गैलरी में किये जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त ने वीथिका के कार्यों को उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही राजा भोज एवं रानी कमलापति की जीवनी व शौर्य गाथाओं के प्रदर्शन हेतु इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री शाश्वत मीणा सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
निगम आयुक्त के. वी. एस. चौधरी ने शुक्रवार को 5 नंबर स्टाप स्थित निगम के पं. शीतल प्रसाद तिवारी पुस्तकालय एवं वाचनालय में राजा भोज एवं रानी कमलापति के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं शौर्य गाथाओं की जानकारी से आमजन को अवगत कराने हेतु स्थापित की जा रही वीथिका के कार्यों का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त ने वीथिका स्थापना स्थल एवं वीथिका में महापुरूषों की जीवनी से संबंधित चित्रों, कलाकृतियों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। निगम आयुक्त ने निर्देशित किया कि वीथिका स्थापना में उच्च स्तरीय गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करें और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये। निगम आयुक्त ने राजा भोज एवं रानी कमलापति की शौर्य गाथाओं के सजीव चित्रण हेतु इलेक्ट्रानिक डिस्प्ले स्क्रीन भी वीथिका में लगाने के निर्देश दिए।