Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / आयुर्वेदिक अस्पताल में शनिवार से भर्ती होंगे कोरोना मरीज, कमिश्नर और कलेक्टर ने अस्पताल का लिया जायजा

भोपाल / आयुर्वेदिक अस्पताल में शनिवार से भर्ती होंगे कोरोना मरीज, कमिश्नर और कलेक्टर ने अस्पताल का लिया जायजा

आम सभा, भोपाल : शनिवार से पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वैदिक अस्पताल स्थित 100 बिस्तर वाला कोविड-सेंटर शनिवार से प्रारंभ हो जाएगा। संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया।

श्री कियावत ने अस्पताल प्रबंधन के साथ पुरुष और महिला वार्ड का जायजा लिया। यह सभी 100 बिस्तर ऑक्सीजन के बिना हैं और यहां कोविड के सामान्य लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। कमिश्नर ने सभी वार्डो के भ्रमण के साथ टॉयलेट आदि का भी जायजा लिया और कुछ साधारण से सुधार किए जाने के निर्देश दिए। यहां मरीजों के आमोद-प्रमोद की भी व्यवस्था की गई है।

कलेक्टर श्री लवानिया ने तीनों पालियो में तैनात रहने वाले चिकित्सकों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के ड्यूटी रोस्टर की जानकारी ली। आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. उमेश शुक्ला और श्रीमती अंजू गुप्ता ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। श्री लवानिया ने सीएमओ को निर्देश दिए कि शनिवार से साधारण लक्षण वाले कोविड मरीजों को आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)