Sunday , September 15 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसी अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर कांग्रेसी अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा

(सोहेल अहमद)
आम सभा, बुरहानपुर।

स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ पर बुरहानपुर जिले में प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकुटाक ने बताया कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने निर्णय किया है की स्वतंत्रता दिवस पर इस बार पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस का हर पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन्म स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन से हुआ है इसीलिए हमारा यह फर्ज बनता है कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता यह स्मरण रखें की स्वतंत्रता लंबे संघर्ष और त्याग का परिणाम है‌ इसीलिए हम देश की संप्रभुता सार्वभौमिकता स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगा को स्वतंत्रता दिवस पर बड़े पैमाने पर सलामी देकर उस संघर्ष त्याग और बलिदान का स्मरण करें।