Sunday , November 2 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री के अल्प प्रवास से कांग्रेसी हुए रिचार्ज

पूर्व मुख्यमंत्री व मंत्री के अल्प प्रवास से कांग्रेसी हुए रिचार्ज

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी। चंदेरी में अल्प प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और उनके साथ पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह अल्प प्रवास पर चंदेरी आए जहां जिले के एक मात्र कांग्रेसी विधायक गोपाल सिंह चौहान के आवास पर समस्त शहर के और जिले अशोकनगर से आए हुए कांग्रेसियों द्वारा शानदार स्वागत किया गया विधायक निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री का स्वागत विजय प्रताप सिंह मनु राजा के नेतृत्व में किया गया। दोनों नेताओं की अगवानी युवा नेता विजय प्रताप सिंह चौहान मनु राजा ने की, और मुंगावली विधानसभा में सोशल मीडिया में और जनता की मांग पर मुंगावली उपचुनाव में मनु राजा को विधानसभा प्रत्याशी बनाने की मांग जोरदार तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के सामने रखी गई।

विधायक निवास पर दोनों नेताओं ने बारी बारी से कांग्रेस नेताओं को समय दिया और उनकी बातें सुनी कांग्रेसियों को उचित सम्मान देने की बात भी कही गई। विधायक गोपाल सिंह चौहान के निवास पर ही दोपहर का खाना रखा गया था।इस अल्प प्रवास पर आकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह चंदेरी शहर के साथ-साथ अशोकनगर जिले में भी कांग्रेसियों में जान फूंक गए और कांग्रेसियों को भी ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी बेट्री पुनः रिचार्ज हो गई है।

सबने इन नेताओं के समक्ष कहा कि अशोकनगर जिले की दोनों विधानसभा सीट कांग्रेश की थी और कांग्रेस की ही रहेंगी। बंगलूर रिटर्न को सबक सिखाएं जाएगा हमारे जिले में बिकाऊ नहीं टिकाऊ प्रतिनिधि की जरूरत है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें संवाददाताओं ने अपने अपने प्रश्न पूछे जिसमें कांग्रेश से संबंधित प्रतिनिधि क्यों कांग्रेश छोड़कर जा रहे हैं

आपने सवाल का जवाब दिया कि भा ज पा किसी भी कीमत पर हमारे विधायकों को तोड़ने में लगी हुई है लोकतंत्र को ताक पर रख दिया गया है, विधायकों की कीमत लगाई जा रही है 25 से ₹35 करोड़ तक विधायकों को दिए गए हैं, लेकिन कांग्रेसी विचारधारा के लोग अभी भी कांग्रेश के साथ खड़े हुए हैं सिर्फ विधायक ही विधायक बिक गए हैं, कार्यकर्ता हमेशा कांग्रेश के साथ खड़ा हुआ है और हम सब मिलकर कांग्रेश की उपचुनाव में सभी सीट जीत कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने अशोकनगर पूर्व विधायक जज्जी के जाति प्रमाण पत्र पर भी कटाक्ष किया।

दोनों नेताओं के साथ चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान भी साथ में चल रहे थे, विधायक निवास पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक कांत भार्गव और मनु राजा के नेतृत्व में अगवानी करने के लिए वरिष्ठ व युवा टीम जिनमें वरिष्ठ कांग्रेसी रसीद दलाल, अज़ीम बब्बन,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शरीफ़ बेग डीलक्स, सैयद शाहनवाज हाशमी महामंत्री वक्फ बोर्ड, अनीस उल्ला खान उपाध्यक्ष वक्फ बोर्ड, मुस्तकीम अंसारी पार्षद, किशोर कुमार पिप्पल पूर्व पार्षद, विनोद अहिरवार,श्री अहिरवार, लईक अहमद हमीदुल्लाह साबिर मोहम्मद नजर अंसारी सोहेल मिर्जा उबेद खान अमन खान सबील अंसारी नजीब जाहिद निसार शाह हाशिम अंसारी अरशद अंसारी वसीम पठान समीर दरबान आदि सैकड़ों की संख्या में विधायक निवास पर एकत्रित होकर दोनों नेताओं का शानदार स्वागत किया इस अल्प प्रवास पर आए हुए दोनों नेताओं के साथ मुंगावली विधानसभा में कांग्रेस से अपनी उम्मीदवारी कर रहे प्रदुमन सिंह दांगी भी मुंगावली से अपनी टीम लेकर चंदेरी आए दोनों नेताओं से मुलाकात की और अपनी दावेदारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)