Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नारी सम्मान योजना का कांग्रेस ने बैरसिया विधानसभा में किया शुभारम्भ

नारी सम्मान योजना का कांग्रेस ने बैरसिया विधानसभा में किया शुभारम्भ

* घर घर जा कर नारी सम्मान योजना की जानकारी देकर फार्म भरवाए

( राजेन्द्र शर्मा )

आम सभा, बैरसिया।

जिला ग्रामीण कांग्रेस एवं जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को नारी सम्मान योजना का बैरसिया में शुभारम्भ करते हुए जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा एवं बैरसिया विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्रीहरिकरण के नेतृव में बैरसिया नगर में घर घर जाकर नारी सम्मान योजना की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए फार्म भरवाए गए।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा छिंदवाड़ा जिले के परासिया से महिलाओं के लिए आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह 18000 रुपये सालाना एवं 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की कल्याणकारी योजना शुभारंभ की गई है आज इस योजना का शुभारंभ विधानसभा क्षेत्र बैरसिया में महिला कांग्रेस जिला भोपाल ग्रामीण द्वारा बेरसिया में महिलाओं को नारी सम्मान योजना की जानकारी देकर उनके फॉर्म भरवाए गए और उन्हें बताया गया की आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह और 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जाएगा।
बैरसिया विधानसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरिकरण ने कहा कि बर्ष 2023 में होने बाले विधान सभा चुनाव में अगर कांग्रेस को सरकार बनती है तो नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा और गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैरसिया नगर से नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। बैरसिया विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना का प्रचार प्रसार कर फार्म भरवाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव जिला ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिता शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश साहू बैरसिया विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती जयश्री हरिकरण भोपाल जिला ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष लोकेश दांगी पूर्व जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा प्रेम नारायण शर्मा सेक्टर अध्यक्ष, राम कन्हैया सूर्यवंशी बेरसिया नगर की महिलाएं मौजूद थी। सभी महिलाओं ने कहा है की हम गरीबों के लिए यह योजना बहुत ही लाभकारी है और इस योजना का लाभ लेने के लिए हम सभी महिलाएं कांग्रेस को वोट देंगे और अन्य महिलाओं को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)