Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / झूठ और जालसाजी पर सवार है कांग्रेस

झूठ और जालसाजी पर सवार है कांग्रेस

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस पर लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए झूठ और जालसाजी का सहारा लेने का आरोप लगाया।

जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर एक लेख में कहा कि लोकसभा के आगामी चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस झूठ और जालसाजी पर सवार हो गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फर्जी एवं बनावटी कागजात तैयार कर रही है और इन्हें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा की डायरी बता रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल और एक समाचार पत्र ने भी इन कागजातों को झूठा और फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रकाशित करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के भाग हैं तो गरिमा और प्रतिष्ठा के साथ जीना भी जीवन के अधिकार का अभिन्न हिस्सा हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि परंपरागत प्रिंट मीडिया मानक बनाए हुए है लेकिन सोशल मीडिया ने सभी मानक तोड़ दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)