Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / ग्वालियर / कलेक्टर ने किया सर्व ग्वालियर होम सर्विस केन्द्र का अवलोकन

ग्वालियर / कलेक्टर ने किया सर्व ग्वालियर होम सर्विस केन्द्र का अवलोकन

महाराज बाड़ा एवं जयेन्द्रगंज चौराहा पर विपणन केन्द्र शुरू

आम सभा, ग्वालियर : राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला पंचायत द्वारा स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विपणन के लिए सर्व ग्वालियर होम सर्विस प्रारम्भ की गई है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को विक्टोरिया मार्केट महाराज बाडा स्थित होम सर्विस केन्द्र का अवलोकन कर गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम वर्मा, सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिहं तथा अन्य प्रशासकीय अधिकारी मौजूद थे।

सर्व ग्वालियर होम सर्विस केन्द्र पर स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित मसाले, साबुन, हैण्डवॉश, बर्मी कम्पोस्ट, कोविड-19 किट सैनेटाइजर एवं मास्क आदि अन्य घरेलू उपयोगी सामग्री का विपणन प्रारम्भ किया गया है। कलेक्टर श्री सिहं ने समस्त व्यापारी बन्धुओं एवं आमजनों से कोरोना संक्रमण के बचाव व रोकथाम के लिए मास्क एवं सैनेटाइजर का उपयोग करने एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की। उन्होने बताया कि विपणन केन्द्र पर उपलब्ध सामग्री सुगमता एवं सस्ती दरों पर क्रय की जा सकती है। इस दौरान व्यापारी बंधुओं द्वारा अपने संस्थाओं के कर्मचारियों एवं आने वाले ग्राहकों के लिए मास्क एवं सैनेटाइजर भी क्रय किए गए।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा ने बताया कि शहर के मुख्य स्थल महाराज बाडा के साथ ही जयेन्द्रगंज चैराहा दाल बाजार मार्ग पर समूह उत्पादित सामग्री के स्थाई विपणन केन्द्र प्रारम्भ करने के साथ ही आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्र में सर्व ग्वालियर होम सर्विस की 05 चलित ईकाई प्रारम्भ की गई है। जो क्षेत्र के मुख्य स्थलों पर उपलब्ध रहेगी। जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर समूह उत्पादित सामग्री प्राप्त हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)