Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / कलेक्टर अविनाश लवानिया व निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी ने अनेक क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भोपाल / कलेक्टर अविनाश लवानिया व निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी ने अनेक क्षेत्रों का किया निरीक्षण

आम सभा भोपाल : जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया व निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी ने शनिवार को शौर्य स्मारक, मंत्रालय वल्लभ भवन एवं पुरानी जेल क्षेत्र के पीछे रिक्त भूमियों का निरीक्षण कर इन स्थानों पर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत् इन क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में वृक्षारोपण कराए जाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अपर आयुक्त पवन सिंह व कार्यपालन यंत्री संतोष गुप्ता एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया व नगर निगम आयुक्त के.वी.एस. चैधरी ने अरेरा हिल्स स्थित शौर्य स्मारक के पीछे रिक्त भूमि का निरीक्षण किया और इस क्षेत्र की बेहतर ढंग से साफ सफाई कराने एवं पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत वृक्षारोपण कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर व निगम आयुक्त ने मंत्रालय वल्लभ भवन के समीप एवं शिवाजी नगर से मंत्रालय की ओर जाने वाली ठंडी सड़क स्थित राजधानी परियोजना के वन क्षेत्र का भी निरीक्षण करते हुए इन क्षेत्रों की भी बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने तथा सीपीए के माध्यम से वृक्षारोपण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)