मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाइक चलाएंगे। मुख्यमंत्री भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली के तहत वाराणसी में बाइक लेकर लोकसभा केन्द्र तक पहुंचेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर, डा. दिनेश शर्मा लखनऊ और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में बाइक चलाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइक पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केंद्रों पर पहुंचेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर बूथ से 5 बाइक निकल कर कमल संदेश के साथ गांव, गली, सड़क, चौराहों पर विजय शंखनाद करेंगी। सभी सांसद, मंत्री और विधायक अपने क्षेत्रों में बाइक रैली का हिस्सा बनेंगे।
लोकसभा केन्द्रों से सुबह 11 बजे बाइक रैली कमल संदेश देने के लिए कूच करेगी। प्रदेश पदाधिकारी, एमएलसी व राज्यसभा सदस्य भी रैली की अगुवाई करेंगे।
बाइक रैली में क्षेत्र व जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी तथा सभी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर हरदोई, पद्मसेन चौधरी खीरी, सुधीर हलवासिया रायबरेली, डा. राकेश त्रिवेदी सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य जौनपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, नबाव सिंह नागर नगीना, कांता कर्दम सहारनपुर, रंजना उपाध्याय इटावा, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, दयाशंकर सिंह महराजगंज, जसवंत सैनी बुलन्दशहर, पुरुषोत्तम खंडेलवाल एटा, बीएल वर्मा आंवला, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक मुरादाबाद, गोविन्द नारायण शुक्ला मैनपुरी, पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह श्रावस्ती, अमरपाल मौर्य धौरहरा लखीमपुर खीरी, अंजुला माहौर हाथरस, शंकर गिरि प्रतापगढ़, कौशलेन्द्र सिंह पटेल गाजीपुर, संजय राय भदोही, प्रकाश पाल फर्रुखाबाद, त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, कामेश्वर सिंह घोसी, वाईपी सिंह बागपत, कुंवर सिंह तंवर अमरोहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी सीतापुर, डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी गौतमबुद्धनगर, सरकार में मंत्री डा. महेन्द्र सिंह आगरा, स्वतंत्र देव सिंह झांसी, प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन रामपुर, रत्नाकर मछलीशहर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी बहराइच तथा महेश चन्द्र श्रीवास्तव कौशाम्बी में कमल संदेश रैली में बाइक पर सवार होंगे।