Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / मुलायम सिंह यादव से मिले CM योगी आदित्यनाथ, शिवपाल को भी दी दिवाली की बधाई

मुलायम सिंह यादव से मिले CM योगी आदित्यनाथ, शिवपाल को भी दी दिवाली की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की. योगी दिवाली के मौके पर मुलायम सिंह यादव को बधाई देने पहुंचे, इस दौरान राज्य के पूर्व मंत्री और मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी मौजूद थे. यूपी सीएम ने इस दौरान मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल भी जाना और दिवाली की शुभकामनाएं दीं. मुलायम के अलावा योगी ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह से भी मुलाकात की.

योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले जब मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी, तब अखिलेश यादव भी उनके साथ थे. लेकिन इस बार अखिलेश मौजूद नहीं रहे.

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान दोनों पार्टियों के बीच तल्खी से इतर ये एक शिष्टाचार मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी रही. विधानसभा चुनाव के वक्त कई बार ये अटकलें चलती रहीं कि शिवपाल यादव अपनी नई पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ जा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. शिवपाल की पार्टी ने अकेले ही चुनाव लड़ा था.

मुलायम सिंह के अलावा योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से भी मुलाकात की. योगी पूर्व सीएम के घर दिवाली की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे, साथ ही उनके स्वास्थ्य का हालचाल भी लिया.

आपको बता दें कि कल्याण सिंह इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल थे, उस पद से हटने के बाद उन्होंने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी. अपनी इस मुलाकात के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों नेताओं से हालचाल पूछा.

योगी राज में भव्य हुई अयोध्या की दिवाली

हाल ही में योगी सरकार ने अयोध्या में भव्य दिवाली का आयोजन किया था, इस दौरान अयोध्या में 5.51 लाख से अधिक दीपक जलाए गए. 2017 में सत्ता में आने के बाद से ही योगी सरकार ने अयोध्या में भव्य दिवाली मनाने की परंपरा को शुरू किया, जो अभी तक जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)