Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / गौतम नगर थाना क्षेत्र में बारहवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल / गौतम नगर थाना क्षेत्र में बारहवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल। शहर गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित जनता क्वार्टर में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआत जांच में यह बात सामने आई कि उसका मोबाइल खराब हो गया था। उसने पिता से मोबाइल सुधरवाने का कहा था। पिता ने दो दिन बाद मोबाइल ठीक कराने का आश्वासन उसे दिया था। अंदेशा है कि उसने मोबाइल ठीक नहीं होने से दुखी होकर आत्महत्या की है। छात्र जनता क्वार्टर, नारियलखेड़ा में रहता था। वह 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। उसने प्रायवेट परीक्षा की तैयारी की थी। छात्र परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं और मां गृहणी हैं। पिता एक शेयर ब्रोकर के आफिस में नौकरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)