Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी महिला से मुलाकात के बाद दसवीं कक्षा का छात्र लापता

इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी महिला से मुलाकात के बाद दसवीं कक्षा का छात्र लापता

नोएडा : इंस्टाग्राम के जरिए मित्र बनी एक महिला से मिलने दिल्ली गया गौतमबुद्ध नगर जिले का एक किशोर कथित रूप से लापता हो गया है। थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कुलीपुरा गांव निवासी शांतनु (16) दसवीं का छात्र है। शुक्ला ने रिंकू के परिजन के हवाले से बताया कि शांतनु पिछले कुछ महीने से पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे रहा था, जिसके चलते उसके परिजनों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था और वह अपने एक मित्र का मोबाइल फोन इस्तेमाल करता था।

उन्होंने कहा कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक महिला से बातचीत होती थी और उसी के बुलाने पर वह अपने दोस्त के साथ शुक्रवार को दिल्ली के शाहदरा स्थित मेट्रो स्टेशन गया था जहां उसकी महिला मित्र मास्क और चश्मा लगाकर उससे मिली। शुक्ला ने बताया कि इसके बाद शांतनु और उसकी महिला मित्र वहां से चले गए और शांतनु ने अपने दोस्त को मेट्रो स्टेशन पर ही छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शांतनु के दोस्त ने परिजनों के पूछताछ करने पर उन्हें पूरी बात बताई।
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने शांतनु की महिला मित्र से फोन पर बात की, लेकिन उसने कहा कि शांतनु उसके साथ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)