(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।
नगर बैरसिया के वरिष्ठ समाज सेवी एवं लायंस क्लब बैरसिया के अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण परिषद बैरसिया के संरक्षक दीपक दुबे को पुणे महाराष्ट्र मैं 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्लोबल फाऊंडेशन द्वारा महात्मा गांधी समाज सेवा पुरस्कार राष्ट्रपिता राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान से समानित किया गया।
हम आपको बता दें यह पुरस्कार राष्ट्रपिता राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान दीपक दुबे की समाजसेवी गतिविधियों मैं विशेष कर गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा का कई वर्षों से बेरसिया नगर में और ग्रामीण क्षेत्रो में निशुल्क वितरण।
दीपक दुबे द्वारा स्व हस्त निर्मित शुद्व मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को शास्त्रोक्त विधि से निर्मित कर कई बर्षो से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में वितरण किया जाता है। जो की पर्यावरण संरक्षण के संदेश का आम जन में मुख्य भूमिका निभाने का काम करता हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्लोबल फाऊंडेशन पुणे महाराष्ट्र को जानकारी प्राप्त हुई और उन्होंने पुणे महाराष्ट्र ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से दीपक दुबे को 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया।
दीपक दुबे को पुणे महाराष्ट्र में 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा महात्मा गांधी समाज सेवा पुरुष्कार राष्ट्रपिता राष्ट्रीय समाज सेवा सम्मान से समानित किए जाने पर ग्लोबल फाउंडेशन पुणे महाराष्ट्र का आभार व्यक्त करते हुए नगर के जनप्रतिनिधियों व्यपारियो पार्षदों पत्रकारों सहित सैकड़ों लोगों ने दीपक दुबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।