Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नंदी रथयात्रा का नाम संकीर्तन के साथ नगर भ्रमण

नंदी रथयात्रा का नाम संकीर्तन के साथ नगर भ्रमण


(उमेश चौबे)
आम सभा, उदयपुरा।

आध्यात्मिक, मार्गदर्शक एवं कृष्ण कृपा मूर्ति, भक्ति वेदांत स्वामी श्री प्रभुपाद, श्री राम वृंदावन, राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ, द्वारा चारों धाम भारत भ्रमण, पदयात्रा का विश्राम नगर के सीएम राइस महाविद्यालय प्रांगण, पंचमुखी हनुमान मंदिर, समीप ब्राह्मण भवन में हुआ ,शाम को यात्रा प्रचारक ब्रह्मचारी गण द्वारा हरे कृष्ण संकीर्तन, के साथ नंदी रथ पर विराजमान भगवान बलराम कृष्ण का नगर मैं भ्रमण कराया गया, हनुमान मंदिर तलापुरा पर पूजन, आरती के साथ सत साहित्य का वितरण किया गया, यात्रा में समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी, रानू रघुवंशी, मानसिंह, रामबाबू, भगवान सिंह रघु, राम पटेल उमेश धाकड़, रामबाबू शर्मा, राम रघु, संजय रघु, चौ. दीनदयाल, मूलचंद रैकवार, देवेंद्र श्रीवास्तव, अशोक साहू आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने रथ यात्रा में सम्मिलित होकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)