Wednesday , March 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का हुआ निराकरण

जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का हुआ निराकरण

(उमेश चौबे)
आम सभा,रायसेन।

कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अल्का सिंह द्वारा नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में जो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण तथा विद्युत समस्या से संबंधित थे। जनसुनवाई में अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)