Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का हुआ निराकरण

जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का हुआ निराकरण


(उमेश चौबे)
आम सभा,रायसेन।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उनका निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों के समस्याओं संबंधी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए निराकरण किया जाए। जनसुनवाई में जो आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीपीएल राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण तथा विद्युत समस्या से संबंधित थे। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)