Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल के नागरिकों ने बनाया रिकार्ड, शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में भोपाल अव्वल

भोपाल के नागरिकों ने बनाया रिकार्ड, शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में भोपाल अव्वल

– 10 लाख से अधिक आबादी वाली राजधानी में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन में भोपाल अव्वल

आम सभा, भोपाल : वैक्सीनेशन के महाअभियान के चौथे चरण में नागरिकों की जबरदस्त जागरूकता और कोविड के विरुद्ध निर्णायक जंग में सहभागिता के चलते सोमवार को भोपाल ने देश मे 10 लाख से अधिक आबादी वाली राजधानियों में पहले डोज़ के शत प्रतिशत टीकाकरण में पहले स्थान पर पहुंच गया है।

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस उपलब्धि को भोपाल जिले के नागरिकों की उपलब्धि बताया है। कलेक्टर श्री लवानिया ने बताया कि 16 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वैक्सीनेशन के अभियान के शुभारंभ पर उनके द्वारा व्यक्त की अपेक्षा पर हम खरे उतरे है और इसका श्रेय जिले के जागरूक नागरिकों के साथ स्वास्थ्य अमले सहित प्रशासन की पूरी टीम, समाजसेवी, अशासकीय संगठनों, धर्म गुरुओं, जनप्रतिनिधियों, मीडिया के साथ अनेक व्यापारिक संगठनों को जाता है।

कलेक्टर श्री लवानिया ने बताया कि हर तबके को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार और विशेषतः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान का भी सर्वाधिक असर नागरिकों पर हुआ है।

उन्होंने बताया है कि 10 लाख से अधिक आबादी वाली राजधानियों में भोपाल देश की प्रथम राजधानी बना है जिसने शतप्रतिशत पात्र व्यक्तियों को प्रथम डोज पूर्ण किया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 19 लाख 57 हज़ार 963 को पहला और 10 लाख 2 हजार से अधिक नागरिकों को दूसरा डोज़ दिया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल डोज़ की संख्या 29 लाख 60 हज़ार पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)