Thursday , April 23 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / नागरिक टीकाकरण के दोनों डोज अवश्य लगवाएं – कलेक्टर श्री लवानिया

भोपाल / नागरिक टीकाकरण के दोनों डोज अवश्य लगवाएं – कलेक्टर श्री लवानिया

आम सभा भोपाल। भोपाल में कोरोना महामारी को रोकने और पुनः सक्रिय नहीं होने देने के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इसके साथ ही त्यौहारों के वक्त में सभी लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। 

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क अवश्य लगाये। निर्धारित दूरी बनाये रखें तथा पूरी एहतियात बरतें।  जिले में कोरोना टीका के प्रथम डोज शत-प्रतिशत नागरिकों को लग चुके है। इसके बावजूद भी अगर कोई टीकाकरण से वंचित है, तो वह टीका अवश्य लगवाये। त्यौहार के दौरान विशेष सावधानी रखे। 

कलेक्टर ने कहा है कि जिन लोगों को कोरोना के टीके का पहला डोज लग चुका है वह दूसरा डोज अवश्य लगवाये। आगामी नवम्बर माह के अंत तक शत-प्रतिशत नागरिकों को टीके के दूसरा डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी मुख्य बाजारों में सभी दुकान मालिकों और काम करने वालो का टीकाकरण कराया जा चुका है। इसके बाद बगैर टीके के कोई भी व्यक्ति शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थानों, दूकानों आदि में प्रवेश करने के लिए अनिवार्य किया जा सकता है। हम सबको सावधानी रखकर ही प्रयास करना होंगे जिससे कोविड वायरस पुन: सक्रिय नही हो। अन्य देशों में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)