
आम सभा, भोपाल : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भेल भोपाल युनिट के कमाण्डेंट श्री हरिश साहू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे एथलेटिक्स टीम के खिलाड़ी प्रधान आरक्षक किशोर कुमार जेना ने थर्ड राष्ट्रीय ओपन जैवलिन थ्रो चैंपियनशिप जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम न्यू दिल्ली में 23 से 24 अक्टूबर 2021 में भाग लिया एवं प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर अपने विभाग व बी.एच.ई.एल. भोपाल का नाम रोशन किया। इनकी इस उपलब्धि पर भेल भोपाल यूनिट के कमाण्डेंट हरिश साहु, सहायक कमांडेंट दिपक सवालखिया व प्रशिक्षक जगवीर सिंह, पुनम साहु ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Dainik Aam Sabha