Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / चमकी बुखार से बच्चों की मौतें, RJD नेता बोले- शायद तेजस्वी देखने गए वर्ल्डकप

चमकी बुखार से बच्चों की मौतें, RJD नेता बोले- शायद तेजस्वी देखने गए वर्ल्डकप

बिहार में चमकी बुखार से हुई मौतों पर नीतीश सरकार के साथ विपक्ष भी घिरता जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हर कोई पूछ रहा है कि इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव चुप क्यों हैं. इस बीच राजद के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता तेजस्वी कहां हैं, शायद वह क्रिकेट विश्वकप देखने गए हैं, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं हैं.

बुधवार को रघुवंश प्रसाद सिंह से पत्रकारों ने सवाल पूछा कि क्या सरकार के साथ विपक्ष की संवेदना मर गई है? अभी तक विपक्ष के नेता का बयान क्यों नहीं आया? इसका जवाब देते हुए रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब मुझे पता नहीं है कि वह (तेजस्वी) यहां हैं या नहीं, लेकिन हम अनुमान लगाते हैं कि वर्ल्डकप चल रहा है तो वह (तेजस्वी) वहीं गए होंगे. हम अनुमान लगाते हैं, कोई जानकारी नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)