Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / टीका लगवाने आए बच्चो को गुलाब के फूल, मास्क एंव शॉल से किया स्वागत

भोपाल / टीका लगवाने आए बच्चो को गुलाब के फूल, मास्क एंव शॉल से किया स्वागत

– हम बच्चों की यही पुकार, टीकाकरण ही सबसे बड़ा उपहार

– बच्चों ने टीकाकरण करा सेल्फी पॉइंट पर ली सेल्फी

– मौलाना आज़ाद स्कूल में टीकाकरण कराने आए युवाओं को डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी का चित्र एंव गुलाब का फूल देकर किया स्वागत

आम सभा, भोपाल : कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर तीसरी लहर को भापते हुए सरकार ने 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण प्रारम्भ किया है, मंगलवार को अभिभावकों के साथ टीका लगाने आए स्कूली छात्र छात्राओं का मौलाना आजाद विद्यालय में मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने पुष्प गुच्छ, शॉल और डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी का चित्र देकर सम्मान कर शुभकामनाएं दी एंव युवाओं से आग्रह किया कि आने वाले दिनों में सभी 15 से 18 वर्ष के युवा टीकाकरण अवश्य करवाए।

इस अवसर पर वैक्सिंग टीका लगवा कर युवाओं ने उत्साह से हम बच्चों की यही पुकार, टीकाकरण ही सबसे बड़ा उपहार लिखित सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर सरकार और कोर मेडिकल का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल संचालिका यास्मीन ,सुनील सराठे, बाबा ठाकुर, भगवान दास ढालिया,राजकुमारी डोंगरे, अजय प्रजापति, जमुना प्रसाद गोतेले आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)