
आम सभा, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयादशमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में रावण के पुतले का दहन किया । प्रतीक स्वरूप हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह तथा सुपुत्र श्री कुणाल सिंह भी उपस्थित थे। पुतला दहन के बाद आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का सुरक्षा स्टाफ एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रावण दहन के उपरांत उपस्थित सुरक्षा स्टाफ, अधिकारी- कर्मचारियों को दशहरे की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की।
Dainik Aam Sabha