Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत राजधानी भोपाल के 07 विकास कार्यों का किया ई-लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत राजधानी भोपाल के 07 विकास कार्यों का किया ई-लोकार्पण

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत राजधानी के मिंटो हाॅल से प्रदेश के 24 नगरों में 1056 करोड़ रुपये की लागत से 69 विकास कार्यों का ई-लोकार्पण किया। वच्र्यूअल लोकार्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वित्तीय मंत्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह भी उपस्थित थे।

बुधवार को ई-लोकार्पित विकास कार्यों में भोपाल शहर में स्मार्ट सिटी के तहत महालक्ष्मी आवासीय परिसर, एम.आर.-2 माता मंदिर से न्यू मार्केट मार्ग निर्माण, टेªक्टिकल परियोजना अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर प्लेस मेकिंग कार्य व नगर निगम द्वारा अमृत योजना व नगर निगम निधि से विकसित वार्ड क्र. 29 के नेहरू नगर पुलिस लाईन उद्यान, नेहरू नगर डी-सेक्टर उद्यान, नेहरू नगर ए.वी.एम स्कूल के पास उद्यान एवं यादगार-ए-शाजहांनी पार्क एक्सटेंशन उद्यान शामिल है, का भी ई-लोकार्पण किया गया।

नगर निगम द्वारा नेहरू नगर ए.वी.एम स्कूल के पास स्थित पार्क में मुख्यमंत्री श्री चैहान के वच्र्यूअल लोकार्पण कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था एल.ई.डी स्क्रीन के माध्यम से की गई थी। निगम आयुक्त के.वी.एस.चैधरी की उपस्थिति में एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों ने वच्र्यूअल लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा साथ ही भोपाल शहर से संबंधित विकास कार्यों के लोकार्पण संबंधी शिला पट्टिकाएं भी यहां अनावरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)