Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाया : माया नारोलिया

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाया : माया नारोलिया

* महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सीधी में बहनों को सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित और मुख्यमंत्री का जताया आभार

आम सभा, सीधी।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनायें बनाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। आज मध्यप्रदेश में बेटी पैदा होते ही लाडली लक्ष्मी बन जाती है और 18 साल की उम्र तक पहुंचते ही लखपति बन जाती है। बेटियों की शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक की चिंता उनके लाडले मामा ने की है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने सीधी में लाडली बहना योजना प्रदेश में लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक बहन की आत्मनिर्भरता के लिये लाडली बहना योजना लागू की है। समस्त पात्र बहनों को प्रत्येक माह 1 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। श्रीमती नारोलिया ने लाडली बहना योजना के लिये समस्त महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ शुक्ला, जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री व संभाग प्रभारी श्रीमती आशा गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी, सहित बहनें उपस्थित थीं।
बहनों को सुषमा स्वराज अवार्ड से किया सम्मानित
विभिन्न समाजों के कई क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नारोलिया ने सुषमा स्वराज अवार्ड से भी सम्मानित किया। योग के क्षेत्र से श्रीमती सुजाता मिश्रा, शिक्षा के क्षेत्र से श्रीमती अजिता द्विवेदी, समाजसेवा के क्षेत्र से श्रीमती मीना गुप्ता, स्वसहायता समूह की कार्यकर्ता श्रीमती शांति रावत, पुलिसकर्मी श्रीमती सुप्रिया तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती प्रियंका मिश्रा, प्रथम नगर पालिका अध्यक्ष रही श्रीमती अंजू केसरी, पूर्व पार्षद श्रीमती गीता तिवारी, स्वच्छता कर्मी श्रीमती शांति भारती को सुषमा स्वराज अवार्ड प्रदान कर उनको सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)