Monday , March 30 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. भीमसेन जोशी ने समर्पण और सतत् लगन से भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध कर विश्व में इसका मान बढ़ाया। उनकी आवाज और कला का जादू अनंतकाल तक अवस्मिरणीय रहेगा।