
– निजी कार्यक्रम में शामिल होने व अपने पुश्तैनी घर भी पहुंचे
आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी।एच. यू. ख़ान आई.एफ. एस. मुख्य वन संरक्षक भोपाल अपने निजी कार्यक्रम में अल्प प्रवास पर चंदेरी आए। जहां चंदेरी रेंजर पुरोहित ने उनकी अगवानी की। और ऐतिहासिक चंदेरी में परिवार के साथ घूमने का आनंद लिया।
आपसे जब संवाददाता ने चंदेरी के लिए कार्ययोजना व संभावनाओं के बारे में जानना चाहा तो आपने कहा कि चंदेरी में वन विभाग के लिए अपार संभावनाएं हैं यहां के जंगल जड़ी बूटी से भरे पड़े हैं और हमारे विभाग द्वारा समूह, समितियां गठित करके इन वनों से उपयोग में आने वाली जड़ी बूटी का कार्य किया जा रहा है। आपने बताया कि प्लांटेशन का कार्य भी अनवरत हमारे विभाग द्वारा किया जा रहा है।
जब संवाददाता ने चंदेरी शहर के सबसे ज्यादा परेशान रहवासियों की समस्या बंदरों के आतंक के बारे में बताया तो आपने बताया कि इन बंदरों को पकड़ने वाले के माध्यम से पकड़वाया जा सकता है। पर यह कार्य हमारे विभाग के अलावा नगरपालिका के माध्यम से होना चाहिए। क्यों कि यह शहरी क्षेत्र की समस्या है और इस तरह के कार्य के बजट शहरों के लिए आता है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य वन संरक्षक एच यू खान मूल रूप से चंदेरी के ही मूल निवासी हैं और चंदेरी में ही आपका पुश्तैनी मकान भी है जिसका आपने अपने घर जाकर देखा जहां उनके रिश्तेदारों ने उनका स्वागत भी किया। आपकी प्रारंभिक शिक्षा गुना से ही हुईं । और चंदेरी से आत्मीय लगाव होने के कारण आप अपनी निजी यात्रा पर अल्प प्रवास पर आए थे। और ऐतिहासिक चंदेरी का परिवार सहित आनंद लिया। आज रिश्तेदारों में स्वागत करने वालों में रफ़ी उल्ला खान,हनीफ उल्ला खान,नसीम उल्ला खान,सलीम उल्ला खान,असलम,मुईन, असीम शाद आदि लोगों ने स्वागत किया जिससे मुख्य वन संरक्षक एच यू खान अपने परिवार से मिलकर काफी प्रसन्न मुद्रा में नजर आए.
Dainik Aam Sabha