– बिहार सांस्कृतिक परिषद के संरक्षक विधायक कृष्णा गौर ने किया छठ कुंड की सफाई
आम सभा, भोपाल। बिहार सांस्कृतिक परिषद् के तत्वधान में छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी हेतु रविवार 07 नवंबर 2021 को सुबह 9 बजे से सरस्वती मंदिर छठ घाट पर स्वच्छता अभियान का चौथा चरण वृहद पैमाने पर चलाया गया। परिषद के संरक्षक विधायक कृष्णा गौर ने छठ कुंडों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश। मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पर्यावण के संरक्षण के साथ ही स्वच्छता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं के तिलक, आरती एवं मिठाई खिलाकर भाई दूज की बधाई दी। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक भेल रविन्द्र राय एवं मार्गदर्शक कामेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा महापर्व में शक्ति के रूप में माता षष्टी देवी एवं भगवान सूर्य नारायण की आराधना किया जाता है। इस अवसर पर छठ पूजा आयोजन समिति के संयोजक सतेन्द्र कुमार अतिथियों का स्वागत किया एवं आयोजन में सहयोग हेतु विधायक कृष्णा गौर का आभार माना। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व में छठव्रती श्रद्धालु कार्तिक मास प्रारंभ से ही तैयारी में जुट जाते है जिसमे उन सभी चीजों एवं स्थानों को स्वच्छ किया जाता है जो छठ पूजन से संबंधित है। इसी क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा सरस्वती मंदिर छठ घाट में घाट को गोवर से लीपकर बेदी बनाने का कार्य श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। छठ पूजन में केवल बनस्पतियों के बने सामग्री ही उपयोग करते है। बांस के बनाये सूपा और दौरा का उपयोग किया जाता है।
बिहार सांस्कृतिक परिषद् म. प्र. शासन से पंजीकृत एवं भेकनिस, भेल, भोपाल से संबद्ध सबसे बड़ा सांस्कृतिक एवं सामाजिक संगठन हैं जिसमे भोपाल के भोजपुरी, मैथली एवं मगही भाषी दो लाख लोग जुड़े है।
संयोजक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्ष 1960 में स्थापित सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, ई. सेक्टर, बरखेड़ा, भोपाल मे निर्मित सूर्य कुंडो मे छठ महापर्व के भव्य आयोजन परिषद द्वारा विगत 62 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस वर्ष 8 नवंबर 2021 को नहाय-खाय से प्रारम्भ होकर 9 नवम्बर को लोहण्डा/संझत/खड़ना तथा
10 नवम्बर को भगवान सूर्य का प्रथम अर्ध्य (सायं) एवं 11 नवम्बर को द्धितीय अर्ध्य (प्रात:) देने के पश्चात सम्पन्न होगा। परिषद द्वारा वर्ष भर में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जाता है साथ ही जन सेवा हेतु निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय तथा निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए दो विद्यालय एक डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं दूसरा सम्राट अशोक प्री प्रा विद्यालय सफलता पूर्वक संचालित किया जाता हैं।
इस वर्ष भी कोरोना महामारी को देखते हुए शासन द्वारा जारी कोविड-19 के निर्देशो एवं एसओपी का पालन तथा मास्क/सेनेटाइजर/सोशल डिस्टनसिंग के प्रयोग के साथ आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के आयोजन में मुख्य रूप से रामरतन प्रसाद, पृथवीराज सिन्हा, अरुण विश्वकर्मा, सुनील सिन्हा, सुरुचि कुमार, सूर्य कुमार सिंह, अनिल कुमार, संजय साह, संजीव कुमार, सुरेश कुमार चौधरी, रोहित कुमार, रामनंदन सिंह, रंजीत गुप्ता, राजकुमार प्रसाद, संतोष गुप्ता, रंजीत शर्मा, मुकेश पांडेय, विनोद चौबे, दिनेश सिंह, अरुण शर्मा, मनोज पंडित, अक्षय कुमार, विकास कुमार, कृष्णा कुमार, मनोज पाठक, राहुल कुमार एवं कार्यकर्तागण शामिल थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मातृशक्ति नूपुर शर्मा ने किया।