Saturday , March 7 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / स्वच्छता, पवित्रता एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आयोजन हेतु छठ घाट स्वच्छता अभियान चलाया गया

भोपाल / स्वच्छता, पवित्रता एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आयोजन हेतु छठ घाट स्वच्छता अभियान चलाया गया

भोपाल। छठव्रती श्रद्धालुओ द्वारा छठ महापर्व की तैयारी हेतु रविवार 16 अक्टूबर 2022 को सुबह 10 बजे से सरस्वती मंदिर प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेड़ा में छठ घाट स्वच्छता अभियान नगर निगम के सहयोग से वृहद पैमाने पर चलाया गया। छठ पूजा आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ्ता एवं पवित्रता का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा हेतु सूर्य कुंडों एवं प्रांगण की पवित्रता अक्षुण रखते हुए छठ वर्ती श्रद्धालु एवं भक्तो की सुविधा हेतु स्वच्छता अभियान पांच घंटो तक चलाया गया जिसमे मुख्य रूप से छठ कुंडो एवं प्रांगण की सफाई किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर भारत का सबसे बड़ा लोक आस्था का महापर्व में परंपरा अनुसार स्वच्छता एवं पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है जिसमे प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहता है, केवल बनस्पतियों के बने सामग्री ही उपयोग करते है। बांस के बनाये सूपा और दौरा का उपयोग किया जाता है। बिहार सांस्कृतिक परिषद के सहयोग से आयोजित महापर्व के तैयारी के क्रम में द्वितीय चरण के स्वच्छता अभियान में दिनांक 23/10/2022 को सुबह 10 बजे से छठ घाट स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक व विधायक गोविंदपुरा श्रीमती कृष्णा गौर, क्षेत्रीय पार्षद नीरज सिंह उपस्थित होंगे साथ ही जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी एवं समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। समिति में भोपाल के भोजपुरी, मैथली एवं मगही भाषी ढाई लाख लोग जुड़े है।

1960 में स्थापित सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण, ई. सेक्टर, बरखेड़ा, भोपाल मे निर्मित सूर्य कुंडो मे छठ महापर्व के भव्य आयोजन समिति द्वारा विगत 63 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस वर्ष 28 अक्टूबर 2022 को नहाय-खाय से प्रारम्भ होकर 29 अक्टूबर को लोहण्डा/संझत/खड़ना तथा 30 अक्टूबर को भगवान सूर्य का प्रथम अर्ध्य (सायं) एवं 31 अक्टूबर को द्धितीय अर्ध्य (प्रात:) देने के पश्चात सम्पन्न होगा। समिति द्वारा वर्ष भर में अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जाता है साथ ही जन सेवा हेतु निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सालय तथा निम्न आय वर्ग वाले परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।
विगत वर्ष विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, एसडीएम मनोज वर्मा के निर्देश पर नगर निगम, भोपाल एवं भेल भोपाल नगर प्रशासन के सहयोग से उक्त छठ पूजनोत्सव पर समुचित व्यवस्था की गई थी। स्वच्छता अभियान के आयोजन में मुख्य रूप से अरुण विश्वकर्मा, सूर्य कुमार सिंह, राजकुमार प्रसाद, सुधीर सिंह, रामनंदन सिंह, संजीव कुमार, दिनेश सिंह, गिरी बाबा, विकास चौधरी, अक्षय कुमार, आयुष चौधरी एवं कार्यकर्तागण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)