Wednesday , February 25 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / विश्व धरोहर की सूची के लिए नांमकिंत हुआ चंदेरी, मिली बडी उपलब्धि

विश्व धरोहर की सूची के लिए नांमकिंत हुआ चंदेरी, मिली बडी उपलब्धि

विशाल सोनी, चंदेरी । अशोकनगर जिले की ऐतिहासिक चंदेरी नगरी बहुत ही जल्‍द विश्व मानचित्र पर नई पहचान के साथ आ सकता है। चंदेरी की कला एवं हस्तशिल्प को यूनेस्को की विश्व धरोहर की क्रियेटिव सिटी की सूची में आने के लिये नामंकित कर लिया गया है।

यूनेस्को की ओर से बेल्जियम का एक दल शीघ्र ही 98 दिन की यात्रा पर चन्देरी आयेगा। यह दल चन्देरी की प्राचीन कला एवं संस्कृति के बारे में जानकारी लेगें तथा 10 बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन करेंगे।

अशोकनगर कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही म.प्र. के पर्यटन विभाग की पहल पर चन्देरी को विश्व धरोहरों में शामिल कराने के लिये यूनेस्को में आवेदन किया गया था।

उन्‍होने बताया कि चन्देरी एवं जिले के लिये बड़े गर्व की बात है कि भोपाल ,इंदौर, ग्वालियर जैसे शहरों को पीछे छोड़ कर चन्देरी कस्बे को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिये नामांकित किया गया है। चन्देरी इस विश्व धरोहर सूची में आ जाता है तो यह शहर वैश्विक पर्यटन के मानचित्र आ जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)