Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चेन स्नेचिंग का फरार आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में

चेन स्नेचिंग का फरार आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में

आम सभा, इंदौर। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा चेन स्नेचिंग, लूट व चोरी के अपराधों में लिप्‍त अपराधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु इंदौर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में बुधवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंदननगर का फरार आरोपी शुभम उर्फ चाऊ, शहर के थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में घूम रहा है।

इस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर और थाना चंदननगर पुलिस ने संयुक्तरूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए बताये गये स्थान की घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम शुभम उर्फ चाऊ पिता दुर्गेश सिंह राजपूत निवासी इन्दौर का होना बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने चेन स्नेचिंग, लूट तथा चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। आरोपी और उसके अन्‍य साथियों ने थाना चंदननगर इन्दौर क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को किन-किन स्थान पर अंजाम दिया। इस संबंध में थाना चंदननगर द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्‍य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)