Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए प्रकोष्ठ गठित

भोपाल में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए प्रकोष्ठ गठित

– समस्या निवारण के लिये कंट्रोल रूम भी स्थापित

आम सभा, भोपाल : गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट निवारण के लिये पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक व्यवस्था करने के लिए जिला पेयजल सूखा राहत प्रकोष्ठ बनाया गया है।

पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए उपखंड मुख्यालयों बैरसिया एवं फंदा में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। फंदा विकासखंड के कंट्रोल रूम में प्रकोष्ठ प्रभारी अनुरेखक श्रीमती मंजू श्रीवास्तव को मोबाइल नम्बर 7415551948 पर प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, मानचित्रकार व्ही.के. तिवारी को मोबाइल नम्बर 9755056695 पर दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं प्रयोगशाला सहायक श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा को मोबाइल नम्बर 8982585723 पर अवकाश दिवस में प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक पेयजल समस्या की सूचना दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)