Monday , March 16 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सरस्वती शिशु मंदिर में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती मनाई

सरस्वती शिशु मंदिर में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती मनाई

आम सभा, भोपाल (बैरसिया) : सरस्वती शिशु मंदिर जैन कालोनी बैरसिया में भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजन की 131 वी जयंती गणित मेले का आयोजन कर कु अर्जुन सिंह शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा के मुख्य आथित्य एवं संस्था के सचिव एवं नगर वरिष्ठ समाज सेवी दीपक दुवे के विशिष्ट आथित्य में मनाई गई.

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने श्रीनिवास रामानुजन को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया. इसके अलाबा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व्रजेश तिवारी विधा विहार के प्राचार्य चेन सिंह सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य शुशील पंड्या ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित कर श्रीनिवास रामानुजन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला.

इस दौरान गणित मेला के आयोजन विधा विहार स्कूल के छात्र छात्राओं मे मयूरी साक्षी एवं अंकित ने संख्या रेखा एवं कोण की जानकारी दी तथा महक एवं स्नेह राजपूत ने गणित पर एक गीत गाया चित्रकला रंगोली एवं वैदिक गणित प्रश्न मंच के आयोजन में छात्र छात्राओं ने कम्प्यूटर एवं कैलकुलेटर से अधिक तेज गति से वगैर कापी पेन के प्रश्नों के उत्तर दिए

प्रश्न मंच में कपिल जैन महक राजपूत एवं लवेश राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया शनि राजपूत निखिल राजपूत एवं स्नेह राजपूत दूसरे स्थान पर रहे रंगोली प्रतियोगिता में पलक शर्मा महक राजपूत प्रथम रोनक स्नेह द्वितीय वही शिशु वर्ग रंगोली प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम और हरसिद्वि द्वितीय स्थान पर रही विजेता छात्र छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र दे कर पुरष्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका स्वेता पांडे ने किया और आभार प्रदर्शन निर्माल पूरेहा ने किया. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राए पालक एवं स्कूल स्टाफ मौजूद था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)