Friday , July 24 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कैट ने ग्वालियर से भोपाल के लिए सुबह 5:00 बजे ट्रेन की मांग की

कैट ने ग्वालियर से भोपाल के लिए सुबह 5:00 बजे ट्रेन की मांग की

कैट ने ग्वालियर से भोपाल के लिए सुबह 5:00 बजे ट्रेन की मांग की

* स्वचालित दरवाजे वाली ट्रेनों में प्रवेश एवं निकास के द्वार निर्धारित करने की भी की मांग

* रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र

(मुकेश तिवारी,वरिष्ठ पत्रकार)
*आम सभा*,ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ग्वालियर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर यह मांग की है कि ग्वालियर से भोपाल के लिए वाया बीना झांसी सुबह 3:22 से 9:28 के अंतराल में कोई ट्रेन नही है। जबकि प्रतिदिन ग्वालियर से भोपाल सैकड़ों व्यक्ति शासकीय एवं व्यवसायिक कार्यों से अप डाउन करते है। इसलिए ग्वालियर से सुबह लगभग 5:00 बजे भोपाल के लिए एक ट्रेन शुरू की जाए। इस संबंध में मध्य प्रदेश सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी कोई पहल नहीं की है।
साथ ही वंदे भारत ट्रेन के विगत एक सप्ताह के संचालन में दो बार ऐसा देखने में आया कि ट्रेन में स्वचालित दरवाजे होने के चलते यात्री निर्धारित समय सीमा में स्टॉपेज पर नहीं उतर पाते। जिसके चलते कई यात्री ट्रेन में ही रह जाते है और फिर उन्हें अगले स्टेशन पर उतरकर अपने गंतव्य तक वाया रोड सफर करके जान पड़ता है । इस समस्या के समाधान हेतु कैट ने रेल मंत्री को यह सुझाव दिया है कि स्वचालित दरवाजे वाली सभी ट्रेनों में एक दरवाजे से प्रवेश और दूसरे से निकासी का नियम लागू किया जाए एवं इसके लिए सभी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)