Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / चीनी मांझे बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, अवैध निर्माण भी ढहाये

मध्य प्रदेश / चीनी मांझे बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, अवैध निर्माण भी ढहाये

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में पतंग के चीनी मांझे से एक महिला की गला कट जाने से हुई मौत के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने शहर में इन माझों को बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके मकानों के अवैध निर्माण भी ढहा दिये। उज्जैन शहर के माधवनगर पुलिस थाने इलाके में जीरो प्वाइंट पुल पर शनिवार को पतंग के चीनी मांझे (चीन से आयातित कांच पाउडर मिश्रित डोरी) से स्कूटी पर जा रही 20 वर्षीय नेहा आंजना की गला कट जाने से मौत हो गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला प्रशासन को बाजार में बिक रहे इस खतरनाक मांझे की जांच करने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पल्लवी शुक्ला ने बताया कि चीनी मांझे बेचने के आरोप में पुलिस ने अब्दुल जब्बार, रितिक जाधव और विजय भावसार के खिलाफ भादंवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकानों से चीनी मांझे भी जब्त किये गये हैं। शुक्ला ने बताया कि इन तीनों के मकानों के अवैध निर्माण भी तोड़ दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)