
भोपाल। अशोका गार्डन स्थित निजी अस्पताल में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण कर रहा था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी की बात से मुकर गया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। टीला जमालपुरा इलाके में पहली बार दुष्कर्म होने के कारण शिकायत टीला जमालपुरा पुलिस से की गई। पुलिस ने बलात्कार समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Dainik Aam Sabha