Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पुणे में बैंक डकैती में उपयोग में लाई गई कार मध्य प्रदेश के सागर जिले से बरामद

पुणे में बैंक डकैती में उपयोग में लाई गई कार मध्य प्रदेश के सागर जिले से बरामद

सागर : मध्य प्रदेश पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे में पिछले महीने दो करोड़ रुपये की बैंक डकैती में उपयोग में लाई गई कार सागर जिले से बरामद की है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कार सागर के सदर बाजार इलाके से उस वक्त बरामद की गई जब उसका रंग बदला जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह वाहन पुणे पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले पुणे पुलिस ने कहा था कि डकैतों ने डकैती के लिए मध्य प्रदेश से पिस्तौल खरीदी थी।

सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने कहा कि पुणे पुलिस ने सागर में अपने समकक्षों को कार के बारे में सूचना दी थी, जिसके बाद इसे बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि वाहन का रंग सफेद से ग्रे किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रवीण (29) सागर में अपने रिश्तेदार की मदद से 20,000 रूपये में कार का रंग बदलवा रहा था। पुणे ग्रामीण पुलिस ने 29 अक्टूबर को पांच लोगों को गिरफ्तार कर शिरूर तहसील स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा में हुई डकैती का पर्दाफाश करने का दावा किया था। पांच हथियारबंद लुटेरों ने 21 अक्टूबर को दिन दहाड़े बैंक की पिंपरखेड़ शाखा से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोने के जेवरात लूट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)