Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / हनुमानगंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला को कार ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत

भोपाल / हनुमानगंज थाना क्षेत्र में दिव्यांग महिला को कार ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत

भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास सोमवार सुबह आदित्य होटल के सामने कार चालक ने दिव्यांग महिला को टक्कर मार दी। हादसे के समय दिव्यांग महिला तीन पहिये वाली साइकिल पर बैठकर चाय पी रही थी। जबकि उनकी पोती भी पास में खड़े होकर चाय पी रही थी। हादसे में दोनों को चोट आई थी। महिला को गंभीर चोट होने के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चंदाबाई पति स्वर्गीय प्रकाश कुचबंदिया (52) मूलत: भवरगंज, ब्यावरा, जिला राजगढ़ का रहने वाली थी। वह हाल में चांदबाड़ी, झुग्गी छोला मंदिर में रह रही थी। उनका बेटा नहीं है। परिवार में नानी और पोती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)