Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / हमीदिया रोड स्थित केनरा बैंक 7 दिन और बैंक आफ इंडिया 3 दिन के लिए सील, 20 हजार रुपये स्पाॅट फाईन भी वसूला

हमीदिया रोड स्थित केनरा बैंक 7 दिन और बैंक आफ इंडिया 3 दिन के लिए सील, 20 हजार रुपये स्पाॅट फाईन भी वसूला

– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने पर केनरा बैंक व बैंक आफ इंडिया के विरूद्ध सख्त कार्यवाही

– कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर निगम अमले ने केनरा बैंक को सात दिन और बैंक आॅफ इंडिया को तीन दिन के लिए किया सील, 20 हजार रुपये स्पाॅट फाईन भी वसूला

आम सभा, भोपाल : कोरोना संक्रमण काल में राजधानी के दो बैंकों को कोरोना गाईड लाईन का पालन न कराना महंगा पडा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने पर केनरा बैंक की बैरसिया रोड शाखा को सात दिन के लिए एवं बैंक आॅफ इंडिया की हमीदिया रोड शाखा को तीन दिन के लिए सील करने एवं बैंक आफ इंडिया से 20 हजार रुपये का स्पाॅट फाईन वसूलने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा डी.आई.जी. इरशाद वली के साथ निरीक्षण के दौरान दोनों बैंको द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने पर सख्त कार्यवाही करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में निगम के जोन क्र. 04 के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा की गई।

जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा डी.आई.जी. इरशाद वली के साथ नगर निरीक्षण के दौरान बैरसिया रोड स्थित केनरा बैंक एवं बैंक आफ इंडिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किया जाना पाया गया, जिस पर कलेक्टर श्री लवानिया ने निगम के अमले को उक्त बैंकों के विरूद्ध सील करने व स्पाॅट फाईन वसूलने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में निगम के जोन क्र. 04 के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने बैरसिया रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा को 07 दिन के लिए सील किया गया जबकि यहीं स्थित बैंक आफ इंडिया की हमीदिया रोड शाखा को 03 दिवस के लिए सील करते हुए 20 हजार रुपये स्पाॅट फाईन वसूलने की कार्यवाही भी की। जिला कलेक्टर के निर्देश पर उक्त कार्यवाही जोन क्र. 04 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मो.शाहब खान एवं स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)