Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / CAA बवाल: राहुल गांधी-प्रियंका को मेरठ जाने से यूपी पुलिस ने रोका, वापस दिल्ली लौटे

CAA बवाल: राहुल गांधी-प्रियंका को मेरठ जाने से यूपी पुलिस ने रोका, वापस दिल्ली लौटे

नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मेरठ जाने से रोक दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में नागरिकात कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा में मारे गए पीड़ितों के परिवार से मिलने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मेरठ के लिए रवाना हुए, मगर रास्ते में उन्हें पुलिस ने रोक दिया और जाने नहीं दिया। हालांकि, अब दोनों दिल्ली के लिए वापस लौट रहे हैं।

दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को मेरठ जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने उन्हें जिले की सीमा में घुसने से पहले ही रोक दिया।

कांग्रेस की ओर से बताया गया कि यूपी पुलिस ने आज मेरठ के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रोक दिया। राहुल गांधी की ओर से यह अनुरोध करने के बाद भी कि हम केवल 3 लोग ही जाएंगे पुलिस ने उन्हें मेरठ में घुसने की अनुमति नहीं दी।

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत अनेक शहरों में भारी हिंसा देखने को मिली थी। इस हिंसा में जहां कई प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, वहीं कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)