Thursday , February 19 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / अपनी मौत की एप्लिकेशन पर प्रिसिंपल से साइन कराकर इस छात्र ने ली स्कूल से आधे दिन की छुट्टी

अपनी मौत की एप्लिकेशन पर प्रिसिंपल से साइन कराकर इस छात्र ने ली स्कूल से आधे दिन की छुट्टी

कानपुर।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 8वी क्लास के छात्र ने स्कूल की कार्यप्रणाली को उजागर करने के लिए एक अनोखा रास्ता आपनाया। छात्र ने अपनी ही मृत्यु का हवाला देते हुए प्रिंसिपल से छुट्टी मांग ली। प्रिसिंपल ने भी एप्लीकेशन पर ग्रांटेड लिखकर छुट्‌टी दे भी दी। अब उसकी यह एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला कानपुर के जीटी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल का है। यहां कक्षा आठ के एक छात्र ने आधे दिन की छुट्टी के लिए खुद के देहांत का ही हवाला देते हुए छुट्टी मांग ली। इतना ही नहीं लापरवाही की हद तो तब देखने को मिली जब प्रिंसिपल ने भी बिना पढ़े उसे छुट्टी दे भी दी। छात्र को छुट्टी मिल गई, लेकिन उसने यह एप्लीकेशन किसी को नहीं दिखाई। एक दिन दोस्तों में चर्चा हुई तो यह एप्लीकेशन टीचर के हाथ में पहुंची तो चर्चा का विषय बन गई।

क्या लिखा था एप्लीकेशन में

छात्र ने लिखा- “सविनय निवेदन है कि प्रार्थी विजय (बदला नाम) का 20 अगस्त को 10 बजे देहांत हो गया है। महोदय से अनुरोध है कि प्रार्थी को हाफ टाइम से अवकाश प्रदान करने की कृपा करें, महान दया होगा।” इतना ही नहीं प्रिंसिपल ने लाल पेन से ग्रांटेड लिखकर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए। छात्र को छुट्टी मिल गई और वह स्कूल से चला गया। अब इसकी शिकायत प्रबंधन और विभाग में भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)