Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / बसों को हरीझंडी दिखाकर नपाध्यक्ष ने किया हाथठेला हितग्राहियों को सम्मेलन के लिए रवाना

बसों को हरीझंडी दिखाकर नपाध्यक्ष ने किया हाथठेला हितग्राहियों को सम्मेलन के लिए रवाना

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हाथठेला हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने वाले बैरसिया नगर पालिका क्षेत्र के 75 हितग्राहियों की बसों को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें पीएम स्वनिधि का लाभ लेने वाले हितग्राही शामिल है।
बैरसिया नगर पालिका द्वारा इस योजना पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस योजना का लाभ दिलाने के लिये कई बार बैंकर्स के साथ बैठक कर 100 प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के लिए बैंक प्रबंधकों से कहा। इसी का नतीजा है कि नगर पालिका में इस योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों का आंकड़ा 983 पर पहुंच गया है।
इसमें 10 हज़ार रुपए का लोन वाले 774, 20 हज़ार रुपये का लोन वाले 200 और 50 हज़ार रुपये का लोन लेने वाले 9 हितग्राही शामिल है। इसके अलावा डेएनयूएल योजन अंतर्गत 62 हितग्राहियों को दो-दो लाख रुपये का लोन दिलाया जा चुका है।
सरकार की मंशा अनुरूप नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी भी लगातार इस योजना पर गंभीरता से काम कर रहे है। सरकार चाहती है कि देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बने। आत्मनिर्भर बनने के आर्थिक सहायता की आवश्यकता लगती है। इसी मंशा से सरकार ने यह योजना शुरू की। इस योजना में उक्त लोन का ब्याज़ केंद्र और राज्य सरकार भरेगी।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जाहिद अली सहित नगर पालिका स्टाफ एवं हाथ ठेला हितग्राही मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)